बेटी के यहां समधियाना में आए थे समझौता करने ; हो गई हत्या, परिवार वालों में लगा रोना-पीटना

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  बेटी के यहां समधियाना में समझौता करने आये एक व्यक्ति की मारपीट कर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. मामला गड़खा थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव से सामने आया है. जहां मृतक की पहचान मढौरा थाना क्षेत्र के असोईया गांव निवासी स्व शिवलाल राम के 60 वर्षीय पुत्र सोनेलाल राम के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह अपनी बेटी के घर में घरेलू विवाद को सुलझाने गड़खा थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव आए हुए थे. जहां वाद विवाद के क्रम में ससुराल पक्ष के द्वारा मारपीट कर सोनेलाल राम की हत्या कर दी गई है.

Add

उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गड़खा थाना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा गया लेकिन रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम अगले दिन कराए जाने को लेकर सुरक्षित रखा गया है. वहीं घटनास्थल की जांच FSL टीम द्वारा करायी जा रही है. इस घटना में संलिप्त अभियुक्त रसीदपुर गांव निवासी चुन्नी राम के पुत्र संजय राम को गिरफ्तार कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. वर्तमान में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *