28.80 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  बिहार में शराबबंदी के बाद स्मैक और गांजा पीने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. इसकी गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने शहर के नगर थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जिसके तहत की गई छापेमारी में पुलिस ने 28.80 ग्राम स्मैक बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. बरामद मादक पदार्थ की बाजार में अनुमानित कीमत लाखों में बताई जा रही है. गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के गांधी चौक मोहल्ला निवासी स्वर्गीय कृष्ण प्रसाद का पुत्र चंदन कुमार सिंह एवं रूपगंज मोहल्ले का रमाशंकर महतो के पुत्र हरेंद्र महतो के रूप में हुई है.

इस संदर्भ में एसएसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है. इसी आधार पर विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई, जिसमें दोनों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. वहीं इस मामले में नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं मामले की गहनता से जांच की जा रही है और तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है. पुलिस की इस कार्रवाई से नगर क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है.

Add

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *