देर रात शहर में हुई चाकू बाजी में एक युवक गंभीर ; घर से बाहर निकला तो चाकू मारा

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलपा मोहल्ला में बीती देर रात हुई चाकू बाजी में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसके बाद परिवार वालों के द्वारा उसे छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया. चाकू बाजी में जख्मी युवक शहर के नगर थाना अंतर्गत तेलपा मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय सुधीर कुमार सिंह बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीती देर रात्रि करीब 10:30 बजे वह घर से बाहर निकल कर बैठा था. उसी बीच उसके ऊपर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया. जिसके बाद चाकू उसके दाहिने बाजू के समीप पीठ पर लग गई.

Add

तब उसके चीखने-चिल्लाने पर वह भाग निकला. वहीं उसके घर वाले बाहर निकले और उसे उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी. बता दें कि जिले में क्राइम का ग्राफ बढ़ा हुआ है. प्रतिदिन कहीं ना कहीं चाकू बाजी की घटनाएं लगातार हो रही है और आये दिन हत्याएं भी हो रही हैं. पुलिस एक वारदात का उद्भेदन भी नहीं कर पा रही है तब तक अपराधी दूसरी ओर तीसरी घटना को अंजाम दे रहे हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *