मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास में आरोपी गिरफ्तार ; मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया सदर अस्पताल

0 minutes, 1 second Read

CHHAPA DESK – सारण जिला के कोपा थाना क्षेत्र में एक मनचले युवक के द्वारा 4 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया. हालांकि, बच्ची के चीखने पर उसके द्वारा गला दबाकर उसे मारने का प्रयास किया गया, लेकिन बच्ची की चीख सुन उधर से गुजर रहे लोगों ने उसको पकड़ लिया और यह बात गांव में आग की तरफ फैल गई. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक 21 वर्षीय गुड्डू कुमार गोंड बताया गया है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मेडिकल टेस्ट के लिए सदर अस्पताल में प्रस्तुत किया जहां उसका मेडिकल टेस्ट किया गया है. इस मामले में कोपा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

 

वही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. बतायाजा रहा है कि वह मनचला युवक एक मासूम बच्ची को बहला फुसलाकर ले जा रहा था और झाड़ी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करना चाह रहा था. जिसको लेकर बच्ची के द्वारा मना किया गया तो उसके द्वारा गला दबाकर उसकी हत्या की धमकी देते हुए प्रयास किया गया. वहीं बच्ची के चीखने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया है. फिलहाल पुलिस उसे गिरफ्तार कर मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *