राजलक्ष्मी ज्वैलर्स को गोली मार लाखों की लूट मामले में अंतरजिला गिरोह का एक अपराधी गिरफ्तार पांच फरार ; कैश व आभूषण का पता नहीं

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA / SIWAN DESK – सारण जिला के एकमा थानान्तर्गत हंसराजपुर मीठा बाजार स्थित राज लक्ष्मी ज्वेलर्स से दिनदहाड़े लाखों की लूट के दौरान व्यवसायी को गोली मारे जाने के मामले में पुलिस ने अंतरजिला गिरोह के एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित SIT टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर उसको गिरफ्तार किया है. जिसके पास से लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधी सिवान जिला के आंदर थाना अंतर्गत गरार गांव निवासी आयुष कुमार पाण्डेय उर्फ सन्नी पाण्डेय बताया गया है. हालांकि लूट का कुछ भी माल बरामद नहीं हो सका है.

वहीं उक्त लूट में शामिल 5 अपराधी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. छापामारी टीम में एकमा थानाध्यक्ष एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे. विदित हो कि बीते 26 मई को दिनदहाड़े तीन मोटरसाइकिल सवार 06 अपराधकर्मियों द्वारा एकमा थानान्तर्गत हंसराजपुर मीठा बाजार स्थित राज लक्ष्मी ज्वेलर्स दुकान के अंदर घुसकर गोलीबारी एवं लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. उस दौरान हथियारबंद अपराधियों ने राजलक्ष्मी ज्वेलर्स संचालक पंकज कुमार वर्मा को गोली भी मार दी थी. वहीं दहशत फैलाने के लिए बाजार में 11 से 12 राउंड गोलियां चलाई गई थी. जिसके बाद पूरे बाजार में अफरातफरी मच गया था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *