शराब पीकर नशे में एंबुलेंस चला रहे चालक ने दरोगा राय चौक गोलंबर में मारी टक्कर ; एंबुलेंस जब्त, चालक गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत दरोगा राय चौक पर एक एंबुलेंस डगमगाते हुए गोलंबर से टकरा गई. जिसके कारण एंबुलेंस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं स्थानीय लोगों की सूचना के बाद गश्ती पुलिस ने एंबुलेंस को जब्त करते हुए नशे में धुत्त चालक को गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद उसका टेस्ट कराया गया तो पाया गया कि वह शराब के नशे में था. घटना आज अल सुबह की है. सड़क पर अत्यधिक ट्रैफिक नहीं था, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था. वैसे अनियंत्रित एंबुलेंस की चपेट में आने से अब तक जिले में जहां अनेक दुर्घटनाएं हुई है,

वहीं कुछ मौतें भी हो चुकी है. इस दुर्घटना में एम्बुलेंस चालक एवं चालक के साथ बैठा हुआ युवक भी घायल हैं. दोनों का उपचार पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल में कराया गया. गिरफ्तार एम्बुलेंस चालक भगवान बाजार थाना क्षेत्र के कटरा नेवाजी निवासी मिथलेश सिंह का 20 वर्षीय पुत्र निकेश कुमार सिंह उर्फ अनिकेत कुमार बताया गया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं घायल युवक गुदरी बाजार निवासी भोला यादव का 20 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार बताया गया हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार एंबुलेंस अस्पताल से निकलने के बाद डगमगाते हुए गोलंबर से जाकर टकरा गई और चालक नशे में धुत्त था.

Add

सड़क पर काफी कम आवागमन था नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो जाती. वही इस मामले में भगवान बाजार थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि दरोगा राय चौक स्थित गोलंबर पर टक्कर मारने के बाद एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हुई थी. जिसमें से नशे में धुत्त एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. उसके द्वारा शराब पीने के पुष्टि भी हुई है. उसे जेल भेजा जाएगा. वही एंबुलेंस भी जब्त किया गया है. बता दें कि इससे पूर्व भी यह एंबुलेंस डोरीगंज थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, जहां से चालक एंबुलेंस लेकर भाग निकला था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *