हादसा : आकाशीय बिजली गिरने से महिला की तो सर्पदंश से किशोरी की हुई मौत, मचा कोहराम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में एक किशोरी एवं एक महिला की मौत हुई है. जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई. मृत महिला जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के ससना दोहर गांव निवासी संतोष महतो की 42 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी बताई गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह महिला खेत में गई थी, जहां आकाशीय बिजली गिरने के कारण झुलसकर उसकी मौत हो गई. इस घटना की सूचना के बाद घर वालों में कोहराम मच गया.

Add

वहीं सूचना के बाद रसूलपुर थाना पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. जबकि, दूसरी घटना में बीती देर रात्रि कोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत अनमोल के टोला गांव में सर्पदंश से एक किशोरी की मौत हो गई. इस घटना के बाद परिवार वाले रात्रि में ही उसको लेकर सदर अस्पताल पहुंचे,

जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. जिसके बाद सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने आज सुबह शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है. मृत किशोरी कोपा थाना क्षेत्र के अनवल के टोला गांव निवासी त्रिभुवन सिंह की 14 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी बताई गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *