सारण में पांच दरिंदों ने पांचवी की छात्रा के साथ गैंगरेप कर मौत के घाट उतारा ; सारण डीआईजी ने जांच कर बुलाई FSL टीम ; पांच हिरासत में

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – .सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र से एक बहुत ही शर्मनाक खबर सामने आ रही है, जहां पांच दरिंदों ने पांचवी की छात्रा के साथ गैंगरेप का उसे मौत के घाट उतार दिया. जैसे ही इस घटना की सूचना गांव में पहुंची, सनसनी फैल गई. वहीं इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है. वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी सारण रेंज, पुलिस अधीक्षक सारण, एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने संयुक्त रूप से घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली, पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव न्याय दिलाने का आश्वासन दिया. अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें भरोसा दिलाया कि इस प्रकार की घटनाओं को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

गैंग रेप के आरोपी दो युवक गिरफ्तार, तीन विधि विरुद्ध बालक को किया गया निरुद्ध

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सारण प्रक्षेत्र डीआईजी के द्वारा मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया और टीम के द्वारा घटनास्थल से सैंपल कलेक्ट किया गया. वहीं इस घटना में संलिप्त दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं तीन विधि विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है. सभी आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर उनसे गहन पूछताछ की जा रही है. प्राथमिक जांच में आरोपियों की संलिप्तता की पुष्टि हो चुकी है, और उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है.

स्पीडी ट्रायल के जरिए सजा दिलाने की तैयारी

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह मामला स्पीडी ट्रायल के अंतर्गत लाया जाएगा, ताकि पीड़िता को शीघ्र न्याय मिल सके और दोषियों को जल्द से जल्द कठोरतम सजा दिलाई जा सके. प्रशासन ने कहा है कि इस मामले को ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत लिया गया है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *