भाई-भौजाई ने विकेट से पीट-पीट कर मौत के घाट उतारा ; क्षेत्र में सनसनी

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –   छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत साहेबगंज सोनारपट्टी मोहल्ला से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां, भूमि के विवाद को लेकर भाई-भौजाई ने जयप्रकाश की क्रिकेट के विकेट से पीट-पीटकर हत्या कर दी. वहीं उसकी पत्नी अर्पणा व उनके 11 वर्षीय पुत्र अंश उर्फ़ जिगर घायल बताये जाते है. मृतक नगर थाना क्षेत्र के सोनार पट्टी मोहल्ला निवासी प्रद्युम्न साह का 42 वर्षीय पुत्र जयप्रकाश साह उर्फ श्रीनारायण साह बताया जाता है.

इस संदर्भ में सदर अस्पताल में मृतक की पत्नी अर्पणा ने बताया कि पिछले कई सालों से परिवार में जमीन का विवाद चल रहा था. वही पट्टीदारों के द्वारा बार-बार हत्या करने की बात कही जा रही थी. इसी क्रम में बुधवार को भी जमीन को लेकर विवाद शुरू हुआ. कुछ देर बाद जब उनका बच्चा स्कूल से पढ़ कर आया था दरवाजा खोलने को लेकर उसके साथ मारपीट की गई और बीच बचाव करने पहुंचे उसके पति को भी क्रिकेट खेलने वाले विकेट से पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. जिसकी मौत कुछ ही देर में अस्पताल में हो गई.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. इस संदर्भ में पूछे जाने पर नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि दोनों परिवार के बीच में विवाद चल रहा था, जिसको लेकर कई बार थाना के द्वारा भी आपसी सहमति की बात की गई थी. वहीं पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है. घटनास्थल पर भी जाकर नगर थाना पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है. आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *