शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दो युवकों को अनियंत्रित वाहन ने रौंदा ; मौत के बाद घर परिवार में मचा कोहराम

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिलांतर्गत छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर रेवा पुल के समीप शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया. जिससे दोनों की मौत मौके पर ही हो गई. मृतकों में भेल्दी थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव निवासी सुरेंद्र सिंह का 20 वर्षीय पुत्र अमित कुमार सिंह एवं आनंदी सिंह का 20 वर्षीय पुत्र सुबास कुमार सिंह शामिल है.मिली जानकारी के अनुसार भेल्दी थाने के जाफरपुर गांव के दोनों युवक अमित कुमार सिंह व सुबास कुमार सिंह एक ही बाइक पर बैठकर मकेर थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे.

रास्ता भटकने के बाद दोनों बाइक को लेकर रेवा पुल से आगे बढ़ने लगे, तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे दोनों की मौत मौके पर ही हो गई. जिसके बाद मुजफ्फरपुर जिला के सरैया थाने की पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में भेज दिया. अमित कुमार सिंह व सुबास कुमार सिंह के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई. शव देखकर अमित की मां पुष्पा देवी भाई जितेंद्र कुमार सिंह, धनंजय सिंह व सुमित कुमार सिंह सभी में रोना-पीटना लग गया. वहीं सुबास कुमार सिंह के घर भी कोहराम मचा हुआ था. सुबास की मां पार्वती देवी, भाई उमेश कुमार सिंह, बहन रूबी, रूपा व प्रियंका कुमारी विलाप करने लगे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *