महिला की घर के कमरे में मिली लाश ; मायके वालों ने लगाया कपड़े से गला घोट कर हत्या का आरोप ; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के गड़खा थाना अंतर्गत महम्मदा गांव में एक महिला को घर के कमरे में फंदे से लटकते हुए पाया गया. जिसके बाद परिवार वाले उसे फंदे से उतार कर आनन-फानन में रात्रि में ही सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद ससुराल वाले शव लेकर फरार हो गए. लेकिन किसी तरह की घटना की सूचना मृत महिला के मायके वालों को लग गई. जिसके बाद वे लोग रोते-पीटते महम्मदा गांव पहुंचे और इस घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी.

Add

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया और आज शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जहां, शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया है. मृत महिला जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के महम्मदा मंगल टोला निवासी दिनेश कुमार राय की 28 वर्ष की पत्नी रंजू देवी बताई गई है. इस मामले में मृत महिला के मायके वालों का जहां आरोप है कि ससुराल वालों के द्वारा कपड़े का फंदा बनाकर उसका गला घोंटा गया है, जिसके कारण उसकी मौत हुई है. वहीं ससुराल वालों की माने तो फांसी लगाने से उसकी मौत हुई है. हालांकि इस मामले में राजनीति की प्रक्रिया जारी थी. वही सब की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे खुलासा हुआ की मृत्यु महिला की मौत कैसे हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *