कौन पीता है सदर अस्पताल में महंगी शराब: स्वास्थ्य कर्मी, एंबुलेंस कर्मी या फिर कौन… ? ; जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय के समीप से मिली महंगी शराब की बोतले

0 minutes, 4 seconds Read

 

https://youtube.com/shorts/_dqAQK2Alw8?si=lawdLlgo-J0VW2zJ

CHHAPRA DESK –  छपरा सदर अस्पताल में महंगी शराब की बोतलें आखिर कौन पीता है ? स्वास्थ्य कर्मी, एंबुलेंस कर्मी या फिर कौन ? यह एक बड़ा सवाल है. क्योंकि आज एंबुलेंस कर्मियों का क्वार्टर खाली कराई जाने के दौरान जब मीडिया कर्मियों की नजर समीप के झाड़ी में पड़ी तो वहां महंगी-महंगी शराब की खाली बोतलें फेंकी पाई गई. जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया. जिसके बाद देखते देखते मामले ने तूल पकड़ लिया. वहीं स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया. बता दें कि यह स्थान जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय और एंबुलेंस कर्मियों के खाली कराए गए क्वार्टर के समीप का है.

जहां एंबुलेंस कर्मियों ने स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारी पर महंगे शराब पीने का आरोप लगाया गया. वहीं इस मामले में पूछे जाने पर डीपीएम अरविंद कुमार ने कहा कि यह शराब एंबुलेंस कर्मियों द्वारा पीकर फेंकी गई है. उन्होंने यह भी कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी कि ये शराब की बोतलें कब और कैसे परिसर में आईं. वहीं अस्पताल प्रशासन के द्वारा वहां फेंकी गई खाली बोतलों को कहीं अन्यत्र फेंकवाया गया लेकिन तब तक वहां फेंकी गई शराब की बोतलों की तस्वीर और वीडियो कैमरे में कैद हो चुकी थी. अब अस्पताल प्रशासन के द्वारा मामले की जांच भी कराई जा रही है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *