गोली लगने से जख्मी नर्सिंग होम कर्मी की उपचार के दौरान मौत ; कॉल डिटेल्स के आधार पर फंसेंगे दोस्त

0 minutes, 1 second Read

PATNA DESK –   बिहार की राजधानी पटना में बीते दिन बीच सड़क पर अंधाधुंध फायरिंग में जख्मी नर्सिंग होम कर्मी अमित की मौत उपचार के दौरान हो गई है. इस घटना के बाद जक्कनपुर थाने की पुलिस अनुसंधान में पूरी ताकत झोंक दी है. ASP, SP लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं. अपराधियों तक पहुंचने के लिए टेक्निकल और ह्यूमन इंटलीजेंस का सहारा लिया जा रहा है. इस मामले में
मृत अमित की बहन ने कहा है कि शुक्रवार को अमित का अस्पताल जाने का मन नहीं था. उसने ऑफिस में फोन कर के कहा कि आज नहीं आएंगे. इसी बीच उसके किसी सहकर्मी ने चिकन पार्टी का हवाला देकर उसे आने के लिए कहा. सके बाद वह ऑफिस के लिए निकल गया.

Add

घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के सिपारा पुल के पास बाईपास पर हुई, जहां दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर खगौल निवासी अमित कुमार को गंभीर उस जख्मी कर दिया था, जिसकी मौत उपचार के दौरान हो गई है. हालांकि घायलावस्था में उसे स्थानीय लोगों ने नजदीकी निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था लेकिन बचाया नहीं जा सका. बीते दें कि बीते दिन बीच सड़क पर उसे ताबड़तोड़ गोली मारी गई थी. वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. घटनास्थल से पुलिस ने 3 खोखे और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *