पेट में था 8 किलो का ट्यूमर ; महिला थी अनभिज्ञ ; अचानक स्थिति बिगड़ी तो डॉ अमित रंजन ने ऑपरेशन कर बचाई जान

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   महिला के पेट में 8 किलो का तीन ट्यूमर था. जब भी पेट दर्द होता तो वह दवा दुकान से या गंवही चिकित्सक से दवा लेकर खा लेती. लेकिन, एक दिन अचानक स्थिति इतनी बिगड़ गई की जान पर बन आई और जांच के उपरांत पाया गया कि उसके पेट में बहुत बड़ा ट्यूमर है. गांव में अनेक चिकित्सकों से दिखाने के बाद भी तबीयत में सुधार नहीं हो पा रहा था. परिवार वाले उपचार कराने के बाद छपरा पहुंचे, जहां गांव के कुछ लोगों के द्वारा शहर के भगवान बाजार स्थित एलबी सर्जिकल एंड एमरजेंसी हॉस्पिटल में जाने की सलाह दी.

जिसके बाद परिजन वहां पहुंचे और उनके द्वारा उक्त अस्पताल के प्रसिद्ध लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर अमित रंजन से उस महिला का उपचार प्रारंभ कराया गया तो जांच के दौरान पाया गया कि उस महिला के पेट में काफी बड़ा ट्यूमर है. जीवन रक्षा को लेकर ऑपरेशन किया जाना भी जरूरी है. ऐसी स्थिति में परिवार वालों के द्वारा जैसे-तैसे जोड़कर पैसे इकट्ठे किए गए और फिर उस महिला का ऑपरेशन डॉ अमित रंजन से कराया गया. सफल ऑपरेशन के बाद उस महिला के पेट से 8 किलो का तीन ट्यूमर निकाला गया.

Add

जिसके बाद शाम तक महिला पूरी तरह स्वस्थ नजर आई. वहीं उस महिला के घर वालों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए चिकित्सक को धन्यवाद भी दिया है. क्योंकि, महिला की स्थिति बिगड़ने से परिवार के सभी सदस्य काफी चिंतित थे. उक्त महिला सारण जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के नंदनपुर गांव निवासी उमेश प्रसाद की 45 वर्ष की पत्नी पूनम देवी बताई गई है. उक्त अवसर पर लेप्रोस्कॉपिक सर्जन डॉ रंजन (एमबीबीएस, एमएस) ने बताया कि अधिक परेशानी बढ़ने के बाद उस महिला को उनके यहां इलाज के लिए लाया गया था. स्थिति बिगड़ रही थी. उस महिला के पेट का सफल ऑपरेशन किया गया, जिसके पेट से 8 किलो का तीन ट्यूमर निकाला गया है.

अब महिला की स्थिति खतरे से बाहर है. सर्जरी में टीम में डॉक्टर रंजन के साथ एनेस्थेटिक चिकित्सक डॉक्टर जयंत कुमार सिंह, ओटी असिस्टेंट अशोक कुमार सिंह, रंजन कुमार मुख्य रूप से शामिल थे. चिकित्सक ने बताया कि ट्यूमर को बायोप्सी टेस्ट के लिए बाहर भेजा गया है. बता दें कि बीते महीने भी उनके द्वारा गड़खा थाना अंतर्गत सर्वाडीह पिरोना गांव निवासी रघुनाथ राय की पत्नी आशा देवी का सफल ऑपरेशन कर उसके पेट से 5 किलो का एक बड़ा ट्यूमर निकाला गया था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *