घर में चल रही थी शादी की तैयारी ; चोरों ने कर दिया आभूषण पर हाथ साफ ; लाखों की चोरी

0 minutes, 2 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  घर में चल रही थी शादी की तैयारी और चोरों ने घर वालों के रहते ही घर में चोरी की घटना को अंजाम देते हुए आभूषण एवं नकद पर हाथ साफ कर दिया. इसकी जानकारी घर में सो रहे परिवार वालों को तब लगी जब सुबह उनकी नींद खुली. खोजबीन के क्रम में घर से चोरी गया बैग घर से कुछ दूरी पर खेत में फेंका पड़ा मिला. जिसमें से आभूषण एवं नकद रुपए गायब थे. घटना जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के बसतपुर गांव की है. जहां बीती देर रात्रि चोरों ने एक शादी वाले घर को अपना निशाना बनाया. बता दें कि स्थानीय निवासी सूरज राय, शिवाजी राय और सिकंदर राय का परिवार एक ही मकान में रहता है.

परिवार में सूरज राय की पुत्री की शादी तय हुई है. शादीक्षको लेकर घर में उत्सव का माहौल है और शादी की तैयारी जोर-जोर से चल रही है. उसी बीच घर में चोरी कर नकद एवं आभूषण पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. बताया जा रहा है कि रात में सभी लोग अलग-अलग कमरों में सोए हुए थे. उसी दौरान चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और उन्होंने एक कमरे का ताला तोड़ दिया, जिसमें ककद व आभूषण और जरूरी दस्तावेज रखे गए थे. चोरों ने एक अटैची भी चोरी कर लिया और घर के पीछे का दरवाज़ा खोलकर फरार हो गए. घर से कुछ दूरी पर एक खेत में चोरों ने अटैची तोड़कर कीमती सामान निकाला और उसे छोड़कर फरार हो गये.

इस मामले में पीड़ित परिवार ने बताया कि चोरों ने उसमें से करीब 45 हजार रुपये नकद, 10 जोड़ी सोने-चांदी के आभूषण और जरूरी कागजात निकाल लिए और बक्सा व बैग को वहीं छोड़कर भाग गए. घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह परिजनों को हुई. जिसके बाद उन्होंने भेल्दी थाने में इसकी सूचना दी है. वहीं सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष संदीप कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *