भूमि विवाद में राज मिस्त्री को गोली मारने वाले मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के जलालपुर थानान्तर्गत सवरी गांव में बीते दिन जमीन का बाउंड्री कर रहे राजमिस्त्री को गोली मारने के मामले में त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि बीते दिन जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सवरी गांव में एक मजदूर को अपराधियों द्वारा गोली मारकर जख्मी कर देने की सूचना प्राप्त हुई थी. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जलालपुर थाना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. वहीं जख्मी व्यक्ति को इलाज हेतु पी०एच०सी० जलालपुर भर्ती करवाया गया, जहाँ उनके बेहतर इलाज हेतु चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल, छपरा रेफर कर दिया गया,

जहां से उसे पटना रेफर किया गया था. इस संबंध में वादी के लिखित आवेदन के आधार पर जलालपुर थाना कांड सं0-02/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. अनुसंधान के क्रम में प्राप्त असूचना के आधार पर प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त कोपा थाना क्षेत्र के मजलिशपुर गांव निवासी सन्नी कुमार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. वहीं इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है. उस दौरान एक खोखा बरामद किया गया है. छापामारी टीम में जलालपुर थाना अध्यक्ष पु०अ०नि० राहुल कुमार एवं जिला आसूचना इकाई से पु०अ०नि० सुजीत कुमार-2, पु०अ०नि० साकेत बिहारी सहित थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

विदित हो कि बीते दिन जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सवरी गांव में एक जमीन के बाउंड्री का निर्माण कर रहे राजमिस्त्री, एकमा थाना क्षेत्र के बिशुनपुर कला गांव निवासी स्वर्गीय लीलाधर महतो के 45 वर्षीय पुत्र राजेश्वर महतो को भूमाफियाओं के द्वारा गोली मारी गई थी. वही दहशत फैलाने के लिए अपराधियों के द्वारा कई राउंड फायरिंग भी की गई थी. जिसके बाद जख्मी राजमिस्त्री को आनन-फानन में जलालपुर स्वास्थ्य केंद्र से छपरा सदर अस्पताल और फिर वहां से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था, जहां उसका उपचार चल रहा है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *