पटना-थावे-पटना विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का 90 फेरों के लिए किया गया विस्तार

0 minutes, 2 seconds Read

GOPALGANJ DESK –  रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु पूर्व से चलायी जा रही 03215/03216 पटना-थावे-पटना विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 31 मार्च, 2025 तक 90 फेरों के लिये किया जायेगा. 03215 पटना-थावे विशेष गाड़ी 31 मार्च तक पटना से 12.10 बजे प्रस्थान कर फुलवारी शरीफ से 12.22 बजे, पाटलिपुत्र से 12.45 बजे, दीघा ब्रिज हाल्ट से 12.51 बजे, दिघवारा से 13.52 बजे, गोल्डिनगंज से 14.25 बजे, खैरा से 15.13 बजे, मढ़ौरा से 15.32 बजे, मसरख से 15.48 बजे, राजापट्टी से 16.02 बजे, दिघवा दुबौली से 16.17 बजे, सिधवलिया से 16.32 बजे, रतनसराय से 16.47 बजे तथा गोपालगंज से 17.07 बजे छूटकर थावे 17.40 बजे पहुंचेगी.

Add

वहीं वापसी यात्रा में 03216 थावे-पटना विशेष गाड़ी 31 मार्च तक थावे से 18.25 बजे प्रस्थान कर गोपालगंज से 18.35 बजे, रतनसराय से 18.55 बजे, सिधवलिया 19.12 बजे, दिघवा दुबौली से 19.30 बजे, राजापट्टी से 19.45 बजे, मसरख से 19.57 बजे, मढ़ौरा 20.22 बजे, खैरा 20.38 बजे, गोल्डिनगंज से 21.20 बजे, दिघवारा 21.32 बजे, दीघा ब्रिज हाल्ट से 23.00 बजे, पाटलिपुत्र से 23.10 बजे तथा फुलवारी शरीफ से 23.35 बजे छूटकर पटना 23.45 बजे पहुंचेगी. इस गाड़ी में जीएसएलआरडी के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान का 01 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 19 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जाएंगे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *