अ’नियंत्रित बाइक के ध’क्के से किशोर की गई जा’न तो छपरा के युवक की फरीदाबाद में हुई मौ’त

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के बनियापुर थाना अंतर्गत खाकी मठिया गांव के समीप मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित बाइक के धक्के से एक किशोर की मौत स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. इस घटना की सूचना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. मृत किशोर जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के खाकी मठिया गांव निवासी भोला राय का 12 वर्षीय पुत्र रामाशंकर राय बताया गया है. घटना बीती रात्रि की बतलाई गई है. सूचना के बाद बनियापुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां आज शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

वहीं दूसरी घटना में जिले के मांझी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक की मौत उत्तर प्रदेश के फरीदाबाद में हुई है. बताया जा रहा है कि मांझी थाना क्षेत्र के चेंफुल गांव निवासी स्व ओम प्रकाश सिंह के पुत्र राजा राम कुमार सिंह फरीदाबाद के सेक्टर 55 में अपनी पत्नी ज्योति देवी के साथ रह कर प्राइवेट नौकरी करता था. मृतक की माता शान्ति कुंअर गांव में अकेले रहती है. उसके पिता तथा बड़े भाई का वर्षों पहले निधन हो चुका है. उसकी मौत का समाचार मिलते ही गांव में मातम छा गया. वह परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. अब उसके घर वालों के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *