लाखों रूपए नकद एवं मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर गिरफ्तार ; दो तस्कर फरार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के सोनपुर थानान्तर्गत विशेष समकालीन अभियान में छापामारी कर पुलिस ने लाखों रुपए नगर एवं मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि सोनपुर थाना अंतर्गत विशेष अभियान के दौरान नजरमीरा गांव निवासी नंदलाल राय उर्फ नागा के घर से तलाशी के दौरान अवैध मादक पदार्थ तथा भारी मात्रा में नकद राशि बरामद किया गया. हालांकि उस दौरान नंदलाल राय उर्फ नागा और सोनेलाल दोनों फरार हो गए.

Add

जबकि मौके से रामस्वरूप राय को गिरफ्तार किया गया. वहीं इस कारोबार में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध लगातार छापामारी की जा रही है. छापामारी के दौरान स्मैक 11.5 ग्राम एवं नकद ₹06,54,700/- (छः लाख चौवन हजार सात सौ) रूपए जब्त किया गया है. छापामारी टीम में सोनपुर थाना अध्यक्ष पु०नि० राजनन्दन, पु०अ०नि० कुन्दन कुमार, पु०अ०नि० परवेज आलम, पी०टी०सी० सुनील कुमार सिंह, सि०/38, राजीव कुमार राउत, सि०/1093, राहुल कुमार पासवान एवं थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *