गृहभेदन के तीन कांडो का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर एक महिला समेत दो चोरों को किया गिरफ्तार ; चोरी का माल बरामद

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के तरैया थानान्तर्गत बंद घरों का ताला तोड़ कर चोरों द्वारा सभी सामान चोरी कर लेने के मामले का सफल उद्भेदन करते हुए स्थानीय थाना पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का काफी माल बरामद किया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि विद्या 18 दिसंबर को तरैया थाना क्षेत्र में तीन घरों का ताला तोड़कर चोरी की घटना अंजाम दिया गया था.उस संबंध में एक वादी संतोष कुमार सिंह के दिये गये लिखित आवेदन पर तरैया थाना कांड सं0-471/24 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. तकनीकि अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर एक महिला समेत दो चोरों को गिरफ्तार किया गया है.

Add

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछ-ताछ के क्रम में उनके द्वारा चोरी के कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है तथा चोरी के 02 अन्य कांड तरैया थाना कांड सं0-465/24 तथा तरैया थाना कांड सं0-418/24 में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. दोनों कांडों में चोरी की गयी समानों की बरामदगी भी हुयी है. गिरफ्तार दोनों चोरों में तरैया थाना क्षेत्र के सहवाजपुर गांव निवासी आदर्श कुमार सहनी एवं एक महिला भी शामिल हैं. गिरफ्तार चोरों के पास से पुलिस ने एक ए०सी०, पीतल बर्तन सेट, स्टील बर्तन सेट, एक फिज, एक वाशिंग मशीन, दो गैस सिलेंडर व एक आयरन मशीन बरामद किया गया है. छापामारी टीम में तरैया थाना प्रभारी पु०अ०नि० आशुतोष कुमार सिंह, पु०अ०नि० निरंजन कुमार, पु०अ०नि० राकेश कुमार, प्र०पु०अ०नि० विनिता कुमारी, सि0/275 विकास कुमार टेकनिकल सेल एवं चौकीदार जुलिस मांझी, रामेश्वर मांझी, अभिरंजन मांझी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *