अलग-अलग हादसों में महिला समेत दो व्यक्ति की मौत ; दोनों ही शवों की नहीं हुई शिनाख्त

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में एक महिला समेत दो व्यक्ति की मौत हुई है. हालांकि दोनों ही शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. छपरा-सोनपुर फोरलेन पर दिघवारा थाना अंतर्गत एक लाइन होटल के समीप अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. सूचना के बाद दिघवारा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है. मृत महिला की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है.

Add

जबकि, दूसरी घटना में छपरा-मढौरा रेलखंड स्थित मढौरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर ट्रेन से कटकर एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हुई है. सूचना के बाद रेल थाना ने मृत व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा. मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है. शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे सुरक्षित 72 घंटे तक रखा जाना है. हालांकि समाचार प्रेषण तक दोनों ही शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस दोनों शवों की पहचान को लेकर प्रयास में जुटी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *