12वीं राज्य स्तरीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर सारण बना विजेता ; बेगूसराय बना उपविजेता तो पटना व सिवान को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान की ट्रॉफी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  12वीं बिहार राज्य सीनियर महिला हैंडबॉल का फाइनल मैच रविवार को सारण और बेगुसराय के बीच खेला गया. जिसमें सारण ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए बेगुसराय को 17 – 09 गोल के बड़े अंतर से पराजित कर चैंपियन विजेता ट्रॉफी अपने नाम किया. पूरे प्रतियोगिता में अजेय रहकर सारण ने पहली बार महिला हैंडबॉल के इस राज्य प्रतियोगिता में चैंपियन ट्रॉफी पर अपना नाम लिखा. बिहार हैंडबॉल संघ के तत्वाधान में मधेपुरा जिला हैंडबॉल संघ द्वारा कामेश्वर मध्य विद्यालय घैलाढ, मधेपुरा के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में लगातार उम्दा प्रदर्शन करने वाली सारण की राष्ट्रीय खिलाड़ी निधि कुमारी को बेस्ट गोल कीपर का अवॉर्ड मिला,

Add

जबकि सारण से दूसरी राष्ट्रीय खिलाड़ी रागिनी कुमारी को प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का खिताब मिला. टूर्नामेंट का उपविजेता ट्रॉफी बेगुसराय जबकि तृतीय स्थान की ट्रॉफी संयुक्त रूप से पटना एवं सिवान को मिला. प्रतियोगिता के समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जिला पार्षद वी के आर्यन, आरपीएम डिग्री कॉलेज मधेपुरा के प्राचार्य सह आयोजन अध्यक्ष नरेंद्र चंद्र नवीन, बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा, बीडीसी सुमन कुमार, बालेश्वर उच्च विद्यालय के प्रधान सुभाष चंद्र, जहानाबाद सचिव आलोक कुमार सहित ने विजेता, उपविजेता प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरित किया.

रोमांचक मैच नेशनल रेफरी चंदन कुमार के साथ रेफरी बबलू कुमार, संजीव कुमार, आलोक कुमार, अभिषेक कुमार सिंह ने कराया. जबकि प्रतियोगिता का संचालन मधेपुरा जिला हैंडबॉल सचिव दीपक कुमार ने किया. सारण के इस ऐतिहासिक जीत पर जिला हैंडबॉल संघ के सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि संत जलेश्वर एकेडमी बड़ा लौवा बनियापुर में राष्ट्रीय खिलाड़ी सह कोच अभिषेक कुमार सिंह के देखरेख में बेहतर आवासीय कोचिंग कैंप एवं प्लस टू उच्च विद्यालय मशरक में विद्यालय के शारीरिक शिक्षक के साथ राष्ट्रीय खिलाड़ी आकाश एवं राजा के देखरेख में खिलाड़ियों का प्रशिक्षण सहायक रहा.

सारण टीम के बेहतर ऐतिहासिक प्रदर्शन पर जिला संघ के मुख्य संरक्षक सह बिहार हैंडबॉल के चेयरमैन विधानपार्षद इंजिनियर सच्चिदानंद राय, बिहार हैंडबॉल के अध्यक्ष पंकज कुमार, महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा, त्रिपुरारी प्रसाद, सारण जिला अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह, चेयरमैन डॉ हरेंद्र सिंह, ठाकुर विनोद सिंह अप्पू, प्रिंस कुमार, राष्ट्रीय खिलाड़ी रितेश कुमार सिंह सहित जिला के सभी खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामना दी है. मैच के फाइनल में पहुंचने के लिए सारण और बेगुसराय के लिए 11 अंक शुभ रहा. पहले सेमीफाइनल में बेगुसराय ने सीवान को 11 – 08 जबकि दूसरे सेमीफाइल में सारण ने पटना को 11 – 09 गोल के अंतर से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *