24 घंटे के विशेष अभियान में शराब बरामदगी कर 248 वारंट एवं 13 कुर्की का किया गया निष्पादन ; 61 अभियुक्त गिरफ्तार

0 minutes, 6 seconds Read

Add

CHHAPRA DESK –  सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष के निर्देश पर पुलिस ने जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में 24 घंटे के अभियान में अंग्रेजी शराब बरबादगी के साथ 248 वारंट एवं 13 कुर्की का निष्पादन किया है. वहीं 61 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में एसपी ने बताया कि उनके द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में असामाजिक तत्वों / अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं शराब के सेवन /बिक्री/भण्डारण/निर्माण / परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देसी शराब भट्टी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए विशेष अभियान चलाया गया. इस अभियान में कुल 61 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया.

जिसमें शराब कारोबार में-07, शराब सेवन-12, वारंट में-23, हत्या का प्रयास में-02, चोरी में 10, एससी/एसटी एक्ट में-01, आर्म्स एक्ट में-02, बलात्संग में-01, हत्या में-01, अपहरण में-01 एवं अन्य में-01 अभियुक्त शामिल हैं. वहीं विगत 24 घंटे में विशेष अभियान चलाकर 248 वारंट एवं 13 कुर्की का निष्पादन किया गया है. वहीं जिले में अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुल 17 वाहनों से 37,000 रू० जुर्माना राशि वसूली गई। साथ ही जिला अंतर्गत देशी शराब-77 ली०, विदेशी शराब-30.495 ली०, स्प्रीट-50 ली०, टीवी-01, बैट्री-01, ट्रैक्टर-02, एवं मोटरसाइकिल-06 बरामद किया गया है

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *