छपरा के युवक की गोपालगंज में पिकअप वैन पलटने से मौत ; मचा कोहराम

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK –  गोपालगंज जिला अंतर्गत कुचायकोट थाना क्षेत्र में अनियंत्रित पिकअप वैन के पलटने से छपरा के एक युवक की मौत हो गई. मृत युवक की पहचान सारण जिला के गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत अलोनी गांव निवासी जलेश्वर राय के 23 वर्षीय पुत्र अमित कुमार राय के रूप में की गई है. वह पिकअप पर सवार होकर अपने मामा के बेटे गिरिराज राय के बेटे रविन्द्र राय के साथ छपरा से यूपी के कुशीनगर सामान लोड करने जा रहा था.

उसी दौरान अज्ञात वाहन ने पिकअप में जोरदार धक्का मार दिया. धक्के से पिकअप सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई और अमित की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसका ममेरा भाई रवींद्र राय जख्मी हो गया. अमित की मौत के बाद पत्नी बबिता देवी का रो-रो कर बुरा हाल था. वहीं गोपालगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर स्थल भेजा जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *