बेखौफ अपराधियों ने एक व्यक्ति को मारी गोली ; गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPARA DESK – सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है. बताया जा रहा है की गोली उसके सीने में लगी है. आननफानन में परिवार वालों के द्वारा उसे गड़खा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है. गोली लगने से जख्मी व्यक्ति की पहचान जिले के गड़खा थाना अंतर्गत गड़खा गांव निवासी स्वर्गीय सीताराम साह के 50 वर्षीय पुत्र सत्यनारायण प्रसाद के रूप में की गई है.

इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह घर के बाहर किसी कार्य को निकले थे, तभी घर के समीप अपराधियों ने उनका निशाना लेकर फायरिंग शुरू कर दिया. गोली लगने से वह जख्मी हो गये. जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. वहीं उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर चिकित्सा के लिए पटना रेफर किया गया है. बताया जा रहा की गोली सीने में लगी है. फिलहाल सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

इस मामले में पूछे जाने पर गड़खा थाना अध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने बताया कि घर के समीप ही सत्यनारायण प्रसाद को गोली मारी गई है. फिलहाल उनका उपचार पटना के पारस हॉस्पिटल में चल रहा है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में घटना के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है. वहीं समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है. पुलिस जांच में जुटी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *