हाईवे पर राहगीरों से लूटपाट के बाद अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

Add

GOPALGANJ DESK –  गोपालगंज पुलिस ने हाईवे पर राहगीरों से लूटपाट करने और लूटपाट के बाद अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है. वही उसके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं, पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से 17 हजार रुपये नकद, लूटी गई सोने की दो अंगूठी और घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद किया है. यह कार्रवाई कुचायकोट पुलिस ने यूपी के तरेया थाना क्षेत्र के हफुआ गांव से किया है. गिरफ्तार बदमाश का नाम अंकुश कुमार मिश्रा है. वह यूपी के कुशीनगर जिले के हफुआ गांव निवासी है. इस मामले में सदर एसडीपीयो प्रांजल कुमार ने बताया कि बीते 25 नवम्बर को मांझा थाना के छवही निवासी अमित कुमार से पांच अज्ञात अपरधियों ने कुचायकोट थाना के नारहवा कुट्टी के पास हथियार का भय दिखाकर 32 हजार रुपये और दो सोने की अंगूठी की लूट ली और अपरधियों ने पीड़ित का अश्लील वीडियो बनाकर किसी को बताने पर वायरल करने का धमकी भी दिया.

इस घटना के बाद कुचायकोट पुलिस ने पीड़ित के बयान पर अज्ञात अपरधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर यूपी के कुशीनगर जिले के हफुआ निवासी अंकुश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है.और गिरफ्तार अपराधी के पास से 17 हजार रुपये नकद,लूटी गई सोने की दो अंगूठी और घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद किया है.वही एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है इसके निशानदेही पर शेष अपरधियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *