सदर अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे के सामने से बाइक चोरी ; पहली नहीं है यह घटना

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  छपरा सदर अस्पताल से बाइक चोरी की घटनाएं आम हो चली है. आए दिन कभी ओपीडी तो कभी इमरजेंसी वार्ड के सामने से बाइक चोरी हो रही है, और वह भी सीसीटीवी कैमरे के सामने से. इसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बाइक चोरों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है. लेकिन अभी तक सीसीटीवी कैमरे के सामने से भी चोरी गई किसी भी बाइक का पता नहीं चल सका है. आज भी छपरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी विभाग के गेट के समीप से चोरों ने एक अपाची बाइक चुरा ली. पीड़ित नगर थाना क्षेत्र के साहेबगंज मोहल्ला निवासी नीरज कुमार बताए जाते हैं.

इस संदर्भ में उन्होंने बताया कि वह अपनी कैंसर पीड़ित पत्नी के इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में आया था. उसी क्रम में गेट के समीप मोटरसाइकिल खड़ा कर विभाग में जाकर पत्नी का हाल-चाल लेकर पुनः वापस आया तो उसकी बाइक वहां से गयब थी. जिसके बाद काफी खोजबीन करने पर भी बाइक का पता नहीं चला तो डायल 112 पर इसकी सूचना पुलिस पदाधिकारी को दी. वही मौके पर पहुंचे डायल 112 के ड्यूटी इंचार्ज संदीप कुमार व अन्य पुलिस कर्मियों ने जांच पड़ताल की.वही अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद द्वारा कैमरे की जांच कराई गई. हालांकि इमरजेंसी विभाग के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह से खराब पड़े हुए हैं.

वही एक्सरे विभाग के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया. विदित हो कीशि सदर अस्पताल इन दोनों मोटरसाइकिल चोरों के लिए सेफ जोन बना हुआ है. आए दिन चोरो द्वारा मोटरसाइकिल की चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा हैं. हालांकि पुलिस के द्वारा भी नियमित तौर पर अस्पताल मे गश्ती की जाती है लेकिन इसके बावजूद भी चोर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए प्रायः चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. देर शाम तक कमरे की जांच के बाद पीड़ित के द्वारा भगवान बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाने की प्रक्रिया की जा रही थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *