विवाहित महिला की कमरे में मिली लाश ; विषपान से हुई मौत की बात आई सामने

0 minutes, 2 seconds Read

Add

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के रसूलपुर थाना अंतर्गत नवादा गांव में एक महिला की लाश उसके घर के कमरे से बरामद की गई. उसके मौत की सूचना मिलने पर बाद मृत महिला के मायके वाले भी उसके ससुराल पहुंचे और घरवालों में रोना-पीटना लग गया. वही इस घटना की सूचना के बाद रसूलपुर थाना पुलिस ने वहां पहुंच कर महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. मृत महिला रसूलपुर थाना क्षेत्र नवादा निवासी 25 वर्षीय अनीता देवी बताई गई है. घटनाके संबंध में बताया जाता है कि कुछ वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी.

शादी के बाद से घर में बराबर कलह-क्लेश रहता था और उसी घरेलू विवाद को लेकर उसके द्वारा विषपान कर अपनी जीवन लीला समाप्त की गई है. वहीं इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा की जा रही है. हालाकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है. परिवार वाले दाह-संस्कार में लगे हुए हैं. इस मामले में पूछे जाने पर रसूलपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि जहर खाने से मिला की मौत हुई है. अभी तक उसके मायकेवालों के तरफ से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. उनके बयान के आधार पर अंग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *