फाइनेंस कर्मी की गोली मारकर हत्या ; लूट की आशंका

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA/PATNA DESK – सारण जिलांतर्गत सोनपुर अनुमंडल के अकिलपुर थाना क्षेत्र स्थित मानस दियारा में अपराधियों ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की चार गोली मारकर हत्या कर दी. मृत युवक भरपुरा पंचायत के गंगाजल गांव निवासी सुरेश सिंह का 30 वर्षीय पुत्र अजय कुमार सिंह बताया गया है, जो पटना की एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था. इस घटना की जानकारी जैसे घर वालों को मिली पूरे घर में कोहराम मच गया. वहीं सूचना मिलते ही दीघा, अकिलपुर और पहलेजा घाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची,

Add

लेकिन शव को ले जाने के लिए जिम्मेदारी तय करने में देर हुई. मृतक के परिजनों के अनुसार अजय बीते दिन पटना के लिए निकला था. कयास लगाया जा रहा है कि वह फाइनेंस कंपनी का पैसा वसूली कर लौटने के दौरान अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि अजय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय सदस्य थे और कुछ समय तक सबलपुर स्थित संकट मोचन मंदिर में सेवा भी दे चुके थे. उनकी हत्या की खबर से परिवार और इलाके में शोक व्याप्त है. बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष विनोद सिंह सम्राट स्थानीय इंजीनियर प्रभात रंजन ने मृतक के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है. वहीं पुलिस मामले की जांच कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *