महिला की संदेहास्पद मौत ; ससुराल वालों के आरोप पर पुलिस ने शव किया जब्त

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के दाउदपुर थाना अंतर्गत बेलदारी गांव में एक महिला की संदेहास्पद मौत हो गई. इस घटना के बाद यह सूचना जैसे ही उसके मायके वालों को पहुंची, परिवार वालों में कोहराम मच गया. वही मृतका के मायके वाले उसके ससुराल पहुंचे और इस घटना को ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ना एवं हत्या का मामला बताते हुए पुलिस को सूचित किया.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची दाउदपुर थाना पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया. मृत महिला दाउदपुर थाना क्षेत्र के बेलदारी गांव निवासी रविंद्र राय की 27 वर्षीय पत्नी सोनी देवी बताई गई है.

इस संबंध में मृत महिला के पति रविंद्र राय ने बताया कि उनकी पत्नी सोनी बीमार चल रही थी, जिसका उपचार कराया जा रहा था. टीबी बीमारी होने के कारण ही उसकी मौत हुई है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *