जिउतिया पर्व पर स्नान को गई तीन महिलाओं की गोद हो गई सूनी ; जिस संतान के लिए व्रत रखा वहीं डूब गए

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जिउतिया पर्व के दौरान स्नान करने के लिए नदी और पोखर पर गए तीन महिलाओं की गोदी सुनी हो गई. संतान के लिए किये जाने वाले जिउतिया पर्व पर उनके संतान की ही मौत हो गई. जिसके बाद नदी घाट से लेकर गांव तक कोहराम मच गया.पहली घटना दाउदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमदुमा गांव से सामने आई है, जहां स्थानीय निवासी श्रवण प्रसाद सोनी एवं उनकी पत्नी गुलाबो देवी जिउतिया को लेकर भरवलिया पोखरा में नहाने गए थे. उनके पीछे- पीछे 13 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार भी चला गया था.इसके बाद श्रावण सोनी और उनकी पत्नी गुलाबो देवी अलग-अलग घाट पर स्नान करने लगे.

इतनी देर में घाट पर खड़ा गोलू का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा. उसे डूबता देख बचाने के क्रम में पति- पत्नी भी डूबने लगे, जिन्हें किसी तरह बचा लिया गया. जबकि गोलू को नही बचाया जा सका. कुछ देर बाद उसके शव को बाहर निकाला गया. घटना की खबर मिलते ही दाउदपुर थाना पुलिस व स्थानीय मुखिया अभिषेक कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए. बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. गोलू दो भाई व एक बहन के बीच मांझिल था. उसकी मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है.

वहीं मांझी थाना क्षेत्र के सबदरा गांव में जिउतिया स्नान करने मां के साथ गई एक किशोरी की सोंधी नदी में डूबने से मौत हो गई. मृत किशोरी राधेश्याम साह की 12 वर्षीय शोभा कुमारी बतायी जाती है. जिसके शव को ग्रामीणों के सहयोग से नदी से बाहर निकाला गया. सूचना मिलने पर मांझी थाना पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

वहीं तीसरी घटना जिले के मढौरा थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां मढौरा थाना अंतर्गत ओल्हनपुर गांव में डूबने से किशोर की मौत हुई है. मृत किशोर की पहचान मढौरा थाना क्षेत्र के ओल्हनपुर गांव निवासी जगलाल राय के 14 वर्षीय पुत्र रिक्की कुमार के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिउतिया पर्व पर वह अपनी मां के साथ स्नान करने के लिए नदी तट गया था, जहां डूबने से उसकी मौत हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *