लूटपाट के दौरान मोबाइल नहीं देने पर अपराधी युवक को गोली मार ले भागे मोबाइल

0 minutes, 0 seconds Read

SIWAN DESK – बिहार के सिवान में लूटपाट के दौरान मोबाइल नहीं देने पर अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. जिसके बाद वे फरार हो गये. घटना महारजगंज थाना क्षेत्र के रीसौरा गांव की है. पीड़ित युवक की पहचान महारजगंज थाना क्षेत्र के रिसौरा गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद के पुत्र कमलेश कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह अपने घर से मोबाइल पर बात करते हुए गौसेपुर गांव साइकिल से अंडा खरीदने जा रहा था. तभी सुनसान रास्ते में पहले से घात लगाए बदमाशों ने युवक की साइकिल रोक दी और मोबाइल छीनने लगे.

छिनतई करने पर युवक ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे पैर में गोली मार दी और मोबाइल लेकर फरार हो गए. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और युवक को पीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सिवान सदर अस्पताल में इलाज के बाद डॉक्टर मुकेश कुमार रंजन ने उसको बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है. वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

गोली मारने के पूरे मामले पर महारजगंज एसएचओ ने बताया कि वह युवक अंडा खरीदने जा रहा था, तभी सुनसान रास्ते में अपराधियों ने उसे घेर लिया और मोबाइल छीनने लगे, जिसका विरोध करने पर गोली मार दी है. इस मामले में फिलहाल जांच की जा रही है. युवक से छिनतई के दौरान गोली मारने की घटना सामने आई है. मामले की जांच की जा रही है. मोबाइल छीनने में गोली मारी गई है या कोई और मामला है, इसका भी पता लगाया जा रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *