छिनतई कांड में तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

CHHAPRA DESK – सारण जिला के मुफ्फसिल थानान्तर्गत छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साढ़ा बाजार समिति मोहल्ला निवासी सन्नी कुमार, कृष्ण कुमार एवं पवन कुमार उर्फ बाबा शामिल हैं. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बीते दिन स्थानीय थाना क्षेत्र के साढ़ा नेवाजी टोला निवासी स्व0 महावीर प्रसाद के पुत्र मुन्ना से अपराधियों के द्वारा उसके गले से सोने का चेन छिनतई की घटना कारित की गई थी. उस संबंध आवेदक के दिये गये आवेदन के आधार पर मुफ्फसिल थाना कांड सं0-570/24 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया.

 

मुफ्फसिल थाना पुलिस दल द्वारा तकनीकी अनुसंधान के आधार पर 03 अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. जिनके पास से हनुमान जी का एक लॉकेट एवं एक फाइटर बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार पवन के खिलाफ मुफस्सिल थाना में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं. छापामारी टीम में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष विशाल आनंद, पु0अ0नि0 मिथुन कुमार, पु0अ0नि0 शशि रंजन प्रकाश, पु0अ0नि0 धर्मेंद्र पाल, प्र0पु0अ0नि0 चंद्रभान कुमार एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *