चाकू गोद-गोद कर एक अधेड़ की निर्मम हत्या ; बाद में गला भी रेता, क्षेत्र में सनसनी

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के इसुआपुर थाना अंतर्गत केरवा गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की चाकू से गोद-गोद कर निर्मम हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हालांकि अपराधियों के द्वारा गला भी रेता गया है. जैसे ही संध्या पहर इसकी जानकारी गांव वालों को हुई पूरे गांव में सनसनी फैल गई. घरवालों में कोहराम मच गया. मृतक की पहचान जिले के इसुआपुर थाना अंतर्गत केरवा वार्ड नंबर-10 निवासी योगेंद्र महतो के 45 वर्षीय पुत्र विजय महतो के रूप में की गई है. जो कि ईट भट्ठा पर काम करने के साथ ही मछली मारकर जैसे-तैसे अपने परिवार का भरण-पोषण करता था.

आज सुबह भी वह मछली मारने के लिए डवरा नदी तट पर गया था. जहां अज्ञात अपराध कर्मी द्वारा केरवा स्थित डवरा नदी किनारे चाकू से गोद कर एवं गला रेत कर हत्या कर दी है. इस घटना की जानकारी कब हुई जब एक ग्रामीण नदी तट पर गया तो वह शव देखकर घबरा गया और भाग कर गांव वालों की इसकी सूचना दी. सूचना के बाद इसुआपुर थाना अध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन प्रारंभ की. हालांकि समाचार परिषद तक इस मामले में पुलिस सेल्विन में जुटी हुई थी.

एसपी के निर्देश पर जांच के लिए पहुंचा श्वान दस्ता

उक्त सूचना पर त्वरित करवाई करते हुए इसुआपुर थाना पुलिस दल द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच की. वही इस घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी के द्वारा हत्या के मामले की जांच को लेकर श्वान दस्ता भेजा गया. जहां श्वान दस्ता टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है. इस संबंध मे एसपी ने बताया कि हत्या के विभिन्न बिन्दुओं पर जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने व घटना मे संलिप्त अपराधियों की पहचान कर गिरफ़्तारी हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *