फर्जी जांच टीम ने आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर की अवैध राशि की मांग

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK- सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के आंगनवाड़ी केन्द्र पर फर्जी तरीके से जिले से गठित जांच टीम का सदस्य बता छापेमारी करने और नाजायज राशि मांगने का मामला सामने आया है. उक्त मामले में कर्ण कुदरिया गांव के वार्ड 13 अवस्थित आंगनवाड़ी केन्द्र कोड संख्या-15 की सेविका रिंकी देवी के द्वारा मंगलवार को बताया गया कि उनके आंगनवाड़ी केन्द्र पर दो शख्स बाइक बीआर 06 बीडी 7515 से पहुंचे और अपने आप को जिले के द्वारा भेजे गये जांच टीम का सदस्य बताया गया. जांच-पड़ताल के दौरान उनके द्वारा सभी रजिस्टर की मांग की गई.

वही जांच के दौरान विभागीय कार्रवाई का भय दिखाकर नाजायज राशि की मांग की गई. सेविका ने बताया कि उसे शक होने के दौरान उनका विडियो बनानें लगीं तो तों उसके द्वारा मोबाइल फोन तोड़ दिया गया. वही कारवाई की धमकीं दी गई. मौके पर बगल के लोगों के द्वारा मोबाईल से फोटो खींचने पर वे फरार हो गए. उस मामले में सेविका के द्वारा लिखित शिकायत सीडीपीओ कार्यालय में दी गई है. घटना रविवार की बताई जा रही है. जबकि रविवार को आंगनवाड़ी केन्द्र बंद रहता है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *