10 लाख रंगदारी के लिए घर से बुलाकर युवक के सीने में मार दी गोली ; स्थिति गंभीर

0 minutes, 4 seconds Read

 

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को घर से बुलाकर उसे गोली मार दी. घटना गोपालगंज जिला अंतर्गत उचकागांव थाने के भगवान टोला की है. जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है. गोली लगने से जख्मी युवक की पहचान नीरज यादव के रूप में किया गया, जो उचकागांव थाने के बलेसरा निवासी पारसनाथ यादव का पुत्र बताया गया है. गोली उसके सीने में मारी गई है.

जख्मी युवक ने मनीष कुमार यादव पर पुरानी रंजिश और रंगदारी में 10 लाख रुपये मांगने का विरोध करने पर घर से बुलाकर गोली मारने का आरोप लगाया है. वहीं, पुलिस इस मामले में जांच कर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कह रही है. इस मामले में पूछे जाने पर उचका गांव थाना प्रभारी प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि दोनों पक्षों में पूर्व से विवाद चल रहा है. उसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है. जिसको लेकर उसे गोली मारी गई है. इस मामले में बयान दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *