जिला परिषद अध्यक्ष की गई कुर्सी ; अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पड़े 29 मत तो विपक्ष में पड़े 18 मत

0 minutes, 1 second Read

 

CHHAPRA DESK – सारण जिला परिषद अध्यक्ष की कुर्सी चली गई. उनके विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आज पारित हो गया. बता दें कि उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आज विशेष बैठक का आयोजन निर्धारित किया गया था. समाहरणालय सभागार में पूर्व से निर्धारित समय पर जिला परिषद की विशेष बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आहुत की गई.इस बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष सहित सभी 47 सदस्य उपस्थित हुए. सभी उपस्थित सदस्यों की उपस्थिति पंजी में दर्ज की गई.

बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा अविश्वास प्रस्ताव में लगाये गये आरोपों को कंडिकावार पढ़कर सदस्यों को सुनाया गया. जिसके उपरांत पक्ष एवं विपक्ष के सदस्यों द्वारा इन आरोपों को लेकर आपस में चर्चा की गई. चर्चा समाप्त होने के उपरांत मत विभाजन की प्रक्रिया अपनाई गई. इससे पूर्व सभी सदस्यों को मत विभाजन की प्रक्रिया एवं बैलट पेपर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई.
अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मत विभाजन किया गया. सभी उपस्थित सदस्यों को एक एक कर नाम लेकर पुकारा गया तथा उन्हें जिला पदाधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित बैलेट पेपर उपलब्ध कराया गया.


मतदान के उपरांत मतों की गणना की गई. अध्यक्ष के विरुद्ध लाये गये अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 29 मत पड़े तथा अविश्वास प्रस्ताव के विपक्ष में 18 मत पड़े. इस प्रकार बहुमत के आधार पर अध्यक्ष के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित करते हुये अध्यक्ष का पद रिक्त घोषित किया गया. बता दें कि जिला परिषद अध्यक्ष के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिसको लेकर आज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला परिषद की विशेष बैठक का आयोजन हुआ जिसमें सभी 47 सदस्य बैठक में उपस्थित हुए. अंततः 11 मतों से जिला परिषद अध्यक्ष को मुंहकी खानी पड़ी और अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *