सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराने के मामले में दो विधि विरुद्ध बालक को पुलिस ने किया निरुद्ध

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराने के मामले में बनियापुर थाना पुलिस ने दो विधि विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि सोशल मीडिया व्हाट्सएप के माध्यम से बनियापुर थाना को एक फोटो प्राप्त हुआ, जिसमें 01 युवक अपने हाथ में 01 देसी कट्टा लिए दिख रहा है. उक्त फोटो के सत्यापन उपरांत फोटो में दिख रहे युवक की पहचान 01 विधि बिरुद्ध बालक के रूप में की गयी. पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी कर उक्त विधि विरुद्ध बालक को 01 मोबाइल सहित उनके घर से निरुद्ध किया गया.

निरुद्ध विधि विरुद्ध बालक से पूछताछ के क्रम में उसने बताया की यह फोटो मेरा है पर यह कट्टा मेरा नही है, यह कट्टा किसी और का है. खोजबीन आगे बढ़ाते हुए उक्त विधि विरुद्ध बालक के निशानदेही पर 01 अन्य विधि विरुद्ध बालक के घर छापेमारी कर 01 खोखा, 01 चाकू , 01 मोबाइल एवं 01 देसी कट्टा बरामद कर दोनों विधि विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया. इस संबंध में बनियापुर थाना काण्ड संख्या- 393/24 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. छापामारी टीम में बनियापुर थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार, पु० अ० नि० टुनटुन कुमार एवं थाना के अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *