रेवा घाट से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ तीन कारोबारी गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला के मकेर थानान्तर्गत रेवा घाट से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ तीन कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही उनके पास से में 02 मोबाइल, 01 मारुती सुजुकी कार भी बरामद की गई है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि पुलिस द्वारा ज़िले में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, शराब तस्करों एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आज मकेर थाना को मद्यनिषेध इकाई, पटना के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सोनहो चौक होते हुए अंग्रेजी शराब लदा 01 चारपहिया वाहन रेवा घाट पुल पार करने वाला है. प्राप्त सूचना पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मकेर थानान्तर्गत रेवा घाट पुल के पास सघन वाहन चेकिंग करना प्रारंभ किया.

वाहन चेकिंग के क्रम में उक्त चार पहिया वाहन को 120 लीटर विदेशी शराब के साथ जब्त किया गया. साथ ही 02 मोबाइल एवं 01 फास्टैग के साथ हरियाणा हरियाणा के सोनीपत जिला अंतर्गत रोट(ROHAT) निवासी रामनिवाश गोर्दन सिंह के पुत्र प्रवीण कुमार, गनौर चौकी निवासी अशोक कुमार का पुत्र सुमन कुमार एवं खेरी दमकन, थाना- गोहाना निवासी रामधारी के पुत्र विजय कुमार को गिरफ्तार कर मकेर थाना काण्ड संख्या – 227/24 दर्ज कर काण्ड में संलिप्त अन्य शराब तस्करों की गिरफ़्तारी हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. छापामारी टीम में मकेर थाना अध्यक्ष पु०अ०नि० रविरंजन कुमार, स०अ०नि० विकाश कुमार मकेर थाना एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *