अपराधियों ने शिक्षक सह मुखिया पति को मारी गोली ; दुकान पर चाय पीते समय वारदात को दिया अंजाम

0 minutes, 0 seconds Read

PATNA DESK – पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल में अपराधियों ने शिक्षक को गोली मार दी. देर शाम दुकान पर चाय पीते समय गर्दन में गोली मारकर अपराधी फरार हो गए. गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना सिगोड़ी थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार की है. बता दें कि शहजाद आलम की पत्नी सवेरा खातून वर्तमान में सिगोड़ी पंचायत की मुखिया हैं. शहजाद आलम ड्यूटी से आने के बाद मंगलवार देर शाम चाय पीने के लिए अकेले बाजार पहुंचे थे. चाय पीते समय दुकान पर बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे. गर्दन में गोली मारकर हथियार लहराते हुए फरार हो गए. आसपास के लोगों ने शहजाद आलम को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

डीएसपी ने क्या कहा

वहीं, पालीगंज डीएसपी प्रीतम कुमार ने बताया कि एक मुखिया पति सह शिक्षक को अपराधियों ने गोली मार दी है. इसकी सूचना मिली है. बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया है. घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. छानबीन की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *