13.14 करोड़ की लागत से निर्मित अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन ; स्वास्थ्य मंत्री ने सारणवासियों को 16.14 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के मढ़ौरा को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली। बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय ने मढ़ौरा स्थित 50 शैय्या वाले अत्याधुनिक अनुमंडलीय अस्पताल का लोकार्पण किया. यह अस्पताल 13.14 करोड़ रुपये की लागत से BMSICL द्वारा निर्मित किया गया है. इसके साथ ही जिले के चार अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेन्द्रों का भी उद्घाटन किया गया, जिससे जिले में कुल 16.14 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य परियोजनाओं की शुरुआत हुई. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इस अवसर पर कहा कि सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है. मढ़ौरा का यह अस्पताल न केवल स्थानीय बल्कि आस-पास के इलाकों के लोगों को सुलभ और गुणवत्ता

 

पूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएगा. साथ ही मिर्जापुर, मुरारपुर, नौतन और धरमपुर जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य उपकेन्द्रों के निर्माण से लोगों को गांव में ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होंगी. यह अस्पताल क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करेगा और आपातकालीन तथा प्रसव संबंधित चिकित्सा जरूरतों के लिए मील का पत्थर साबित होगा. इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. सागर दुलाल सिन्हा, डीएमओ डॉ. दिलीप कुमार सिंह,डीपीएम अरविन्द कुमार, डीपीसी रमेशचंद्र कुमार, अनुमंडलीय अस्पताल के सभी चिकित्सक-कर्मी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और अन्य मौजूद थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *