फर्जी दारोगा कर रहा था वाहन से अवैध वसूली ; सूचना पर पुलिस ने पकड़ा

0 minutes, 0 seconds Read

MUZAFFARPUR DESK –   बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र अंतर्गत शर्कुद्दीनपुर में बीती रात वाहन चेकिंग कर रहे एक फर्जी दारोगा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिसे थाना लाकर पूछताछ के क्रम में उसने अपना नाम श्रवण कुमार और बोचहां के रोशी का रहने वाला बताया. पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. इस मामले में एएसआई निहाल रंजन कुमार के बयान पर आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक,

पूर्वी मुजफ्फरपुर सहरियार अख्तर ने बतया की सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने को दरोगा बता गाड़ियों से वसूली कर रहा है. गश्ती दल को मौके पर भेजा गया तो पुलिस को देखते आरोपित भागने लगा. खदेड़कर उसे पकड़ा गया. गिरफ्तार श्रवण कुमार ने पुछताछ में बताया कि वह राखी पर घर आया था. वह दरोगा की वर्दी में बहन से राखी बांधवाना चाहता था इसलिए वर्दी खरीदी थी. वह सीतामढ़ी में स्मॉल फाइनेंस में काम करता है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *