सीएम नीतीश की सुरक्षा में फिर हुई चूक : सीएम आवास के प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंचे पुलिस अभ्यर्थियों ने किया जमकर काटा बवाल

0 minutes, 0 seconds Read

PATNA DESK – बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में फिर चूक हुई है. इस बार सीएम आवास के प्रतिबंधित क्षेत्र तक पुलिस अभ्यर्थियों के पहुंचकर जमकर बवाल काटा. बताया जा रहा है कि पुलिस अभ्यर्थी अपनी मांगों को सीएम नीतीश तक पहुंचाना चाहते थे. इसके लिए वे विरोध जता रहे थे. उसी दौरान बड़ी संख्या में जुटे पुलिस अभ्यर्थी सीएम आवास के पास तक पहुंच गए. अचानक से बड़ी संख्या में युवकों के वहां पहुंच जाने से सीएम सुरक्षा में लगे जवानों को होश उड़ गए.

सुरक्षाबलों ने किसी तरह सभी को वहां रोका. बाद में बड़ी संख्या में पुलिस के अन्य जवान भी पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित किया. वहीं इस पूरे घटनाक्रम से कुछ समय के लिए सीएम आवास के पास अफरातफरी का माहौल हो गया. अपनी मांगों के समर्थन में सीएम नीतीश से मिलने की मांग कर रहे पुलिस अभ्यर्थियों ने इस दौरान हंगामा भी किया. उस दौरान पुलिस के साथ उनकी तीखी नोंकझोंक भी हुई.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *