महादलित नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर हत्या मामले में यूपी मॉडल हुई कारवाई आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

0 minutes, 2 seconds Read

MUZAFFARPUR DESK –  बिहार में भी यूपी माडल योगी बाबा के तरह अब एक हफ्ते के अंदर आरोपी के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चलवा दिया. आपकों बताते चलें कि पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के लालू छपडा पंचायत के गोपालपुर गांव का है. जहां, बीते दिनों एक महादलित नाबालिग के साथ गांव के ही रहने बाला संजय राय ने अपने अन्य सहयोगी के साथ मिलकर नाबालिग को उसके घर से उठा कर उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राकेश कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था

जो आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. लेकिन, कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी जब पुलिस गिरफ्त में नहीं आ पाया तो पुलिस टीम ने न्यायालय में इस्तेहार और कुर्की को लेकर आवेदन दिया. जिसके बाद न्यायालय के द्वारा आरोपी के खिलाफ़ इस्तेहार और घर के कुर्की करने का आदेश जारी किया गया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर पर बैंड बाजा के साथ पहुंच इस्तेहार लगाया और इस्तहार लगाने के महज 12 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी के घर की कुर्की-जब्ती करते हुए पूरे घर पर बुलडोजर चला दिया.

 

वही मामले को लेकर एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन ने बताया कि बीते दिनों पारू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ गांव के रहने वाले संजय राय अपने अन्य सहयोगी के साथ मिलकर उसको उसके घर से उठा कर ले आया और दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी. उस मामले में न्यायालय के द्वारा ज़ारी कुर्की-जब्ती के आदेश के बाद आज आरोपी संजय राय के घर की कुर्की-जब्ती की गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *