प्रेम प्रसंग में हत्या मामले में प्रेमिका सहित आधा दर्जन गिरफ्तार ; 24 घंटे के अंदर एसपी ने की कार्रवाई

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला के भेल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुरा गांव स्थित लीची बगान में एक युवक की हत्या किए जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर पुलिस ने प्रेमिका सहित आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर उनको सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. घटना में संलिप्त गिरफ्तार अभियुक्तों में भेल्दी थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव निवासी पारस महतो, जितेन्द्र महतो, दीपु कुमार, पशुराम महतो, सुरीता देवी, काजल कुमारी शामिल हैं. बता दें कि जिले के मकेर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघकोल गांव निवासी सोनू कुमार शर्मा अपने नौनिहाल भेल्दी थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव आया था.

जहां उसका गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग भी चल रहा था. जिसको लेकर पूर्व में विवाद के बाद मारपीट की स्थिति उत्पन्न हुई थी, लेकिन बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ था. जिसके बाद वह अपने घर मकेर चला गया था. उस समय पंचायती कर दोनों पक्षों को बैठाकर मामला सुलझा दिया गया था. लेकिन बीते दिन पुनः वह अपने नौनिहाल पहुंचा था, जहां प्रेम प्रसंग में ही उसे उठाकर हत्या कर शव को लीची बगान में साड़ी के सहारे लटका दिया गया था. इस सूचना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची एफ एस एल की टीम ने घटनास्थल से नमूनों को संग्रहित किया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *