एएनएम स्कूल की छात्राओं का आक्रोश दूसरे दिन भी जारी ; सीएस के बाद डीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन ; एसडीएम ने दिया जांच का आदेश

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK –  छपरा सदर अस्पताल स्थित एएनएम स्कूल की छात्राओं का आक्रोश लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा. एएनएम स्कूल की सभी छात्राओं ने आज सिविल सर्जन डॉक्टर सागर दुलाल सिन्हा को ज्ञापन सौंपने के बाद सीधे डीएम कार्यालय पहुंची, जहां उनके द्वारा समाहरणालय परिसर में नारेबाजी भी की गई. वहीं डीएम अमन समीर की अनुपस्थिति में एसडीएम लक्ष्मण तिवारी को ज्ञापन सौंपा गया. जिसको लेकर एसडीएम ने जांच का आदेश दिया है उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी. जिसके बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

एएनएम स्कूल की सभी छात्राओं ने एक स्वर में कहा कि एएनएम स्कूल की प्रिंसिपल काजल एवं शिक्षिका नव ज्योति के द्वारा उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है. वे लोग काफी परेशान है और प्रिंसिपल के रहते वे लोग क्लास में नहीं जाएंगी. इतना कह कर दर्जनों छात्राएं रोने लगी. जिस पर एसडीएम ने खुद पहुंचकर मामले की जांच करने की बात कही. बता दें कि बीती रात्रि सभी छात्राओं ने एएनएम कार्यालय परिसर में जमकर हो-हंगामा किया था.

छात्रों की नाराजगी एएनएम स्कूल की प्रिंसिपल काजल एवं शिक्षिका नव ज्योति के खिलाफ थी. छात्राओं के द्वारा आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया गया कि रात्रि उन्हें एग्जाम की सूचना दी गई और आज 11:00 बजे तक परीक्षा थी. लेकिन, संध्या 5:00 बजे से एग्जाम लिया गया और आधे घंटे में ही पेपर छीन लिया गया. जिसके कारण वे ठीक से परीक्षा नहीं दे पाई. ऐसी स्थिति में वह लोग फेल हो जाएंगी.वहीं उन लोगों ने आरोप लगाया कि दो-तीन छात्राएं है जो प्रिंसिपल और टीचर की चहेती है.

उन लोगों को पूरे टाइम तक पेपर देकर लिखवाया गया. वहीं इसका विरोध करने पर उनकी चहेती छात्रा बबली कुमारी के द्वारा दो-तीन छात्रों के साथ मारपीट भी की गई है. परीक्षा के उपरांत मारपीट किए जाने की सूचना के बाद सभी छात्राएं आक्रोशित हो गई और एएनएम स्कूल कैंपस में ही जमकर हो-हंगामा करने लगी थी. वही सभी छात्राएं बबली नामक उस छात्रा को मारने पर उतारू हो गई थी लेकिन एएनएम स्कूल इंचार्ज सुजीत कुमार ने हंगामा को शांत कराया था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *