शराब के साथ हुई थी गिरफ्तारी ; कस्टडी में उपचार के दौरान मौत पर परिजनों ने लगाया आरोप

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र अंतर्गत खलपुरा गांव से शराब के साथ गिरफ्तार एक कारोबारी की मौत पुलिस कस्टडी में उपचार के दौरान छपरा सदर अस्पताल में हो गई. मृतक की पहचान जिले के मकेर थाना अंतर्गत खलपुरा गांव निवासी बबन राम के 39 वर्षीय पुत्र भूषण राम के रूप में की गई है. उसकी मौत के बाद परिवार वालों ने पुलिस पर आरोप प्रत्यारोप लगना शुरू कर दिया. बता दे कि शराब पीने और बेचने के जुर्म में मकेर थाना पुलिस के द्वारा उसे करीब 22 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद 9 अगस्त को कोर्ट में प्रस्तुति के बाद उसे जेल भेजा गया, लेकिन जेल में जांचोंपरांत उसके शरीर में और हाथों में कंपन पाया गया.

जिसके बाद जेल प्रशासन के द्वारा उसे रखने से इनकार करते हुए उपचार कराने की बात कही और पुलिस कस्टडी में उसे छपरा सदर स्थल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा था. वही उपचार के क्रम में आज अल सुबह अस्पताल में ही उसकी मौत हुई है. इस घटना की सूचना मिलते ही परिवार वाले आक्रोशित हो गए और पुलिस पर आरोप प्रत्यारोप लगना शुरू कर दिया. जिसको देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा बोर्ड का गठन कर शव का पोस्टमार्टम कराये जाने को लेकर भेजा गया. लेकिन परिवार वाले पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर भी नोंकझोंंक पर उतारू है. जिसके कारण समाचार प्रेषण तक शव का पोस्टमार्टम कराए जाने का प्रयास चल रहा था. वहीं पुलिस परिवार वालों को समझाने बुझाने में लगी हुई थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *