युवक के मरने तक 30 से 40 बार चाकू गोदा ; छपरा में हाजीपुर के युवक की निर्मम हत्या से सनसनी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के हरिहरनाथ थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के बाद एक युवक की चाकू गोद-गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई. युवक के शरीर पर 30 से 40 बार तब तक चाकू से वार किए गए थे जब तक कि वह अचेत नहीं हो गया. हालांकि गंभीर स्थिति में उसे सोनपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है. मृतक वैशाली जिला के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के हतसारगंज बिनटोली, अनजान पीर निवासी सहबीर महतो का 21 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार महतो था. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सारण और वैशाली का सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण हरिहरनाथ थाना क्षेत्र में वैशाली जिले के लड़कों का आना-जाना भी लगा रहता है.

उसी क्रम में बीती रात्रि धीरज को उसके साथ के लड़कों के द्वारा ही मारपीट के बाद चाकू से गोदना शुरू कर दिया गया. सूचना के बाद हरिहरनाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी को उठाकर सोनपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. जिसकी सूचना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. वहीं इस संबंध में मृत युवक के पिता वैशाली जिला के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के हतसारगंज बिनटोली, अनजान पीर निवासी सहबीर महतो हत्या के मामले में कुल नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. वहीं प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


युवक के शरीर पर 30 से 40 चाकू के बने थे निशान

युवक की हत्या उसके साथ रहने वाले दोस्तों और परिचितों के द्वारा ही चाकू से गोद-गोदकर की गई थी. जिसमें सिर्फ उसके पीठ पर चाकू के 28 वार के जख्म के निशान बने थे. जबकि उसके हाथ, मुंह छाती व पेट सभी जगह पर भी चाकू से गोद गया था. वहीं पेट फटने के कारण उसकी आंत भी निकल आई थी. ऐसी स्थिति में हत्या किन कारणों से की गई यह तो जांच का विषय है. लेकिन, उसके शरीर पर 30 से 40 बार चाकू से वार करना और नौ लोगों का नामजद होना कहीं ना कहीं इस बात को इंगित करता है कि धीरज की हत्या की पूर्व प्लानिंग हो चुकी थी और सब कुछ प्लान के तहत ही किया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *