शहर में हिंसा एवं उन्माद फ़ैलाने के लिए उत्प्रेरित करने वाले एक अभियुक्त को साइबर पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के भिखारी ठाकुर चौक मोहल्ला में बीते 21 मई को हुए घटना के बाद कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से जाति- समुदायों के विरुद्ध आपत्तिजनक, भड़काऊ एवं हिंसक टिप्पणियां की गयी थी. उस संबंध में सारण साइबर थाना काण्ड संख्या- 160/24 67- IT एक्ट दर्ज किया गया था. सारण साइबर थाना द्वारा उस कांड में चिन्हित किये गए फेसबुक प्रोफाइल धारक जिले के बनियापुर थाना अंतर्गत हरपुर कराह गांव निवासी गौरी राय के पुत्र डब्लू कुमार को बनियापुर थानान्तर्गत से गिरफ्तार कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

बता दें कि सारण पुलिस सोशल मीडिया ( Facebook,Instagram Youtube, Whatsapp/X) पर किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक, हिंसक, भ्रामक बाते एवं अफवाह नहीं फैलाने वालों पर सोशल मीडिया पेट्रोलिंग के माध्यम से निरंतर उनपर पैनी नज़र रख रही है. पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के निर्देशानुसार ऐसे लोगो को चिन्हित कर तुरंत कार्रवाई करने हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया है. टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों में पुलिस उपाधीक्षक यातायात थाना बसंती टुडू, पु०नि० दिलीप कुमार, पु०अ०नि० निरंजन कुमार, साइबर थाना एवं साइबर थाना के अन्य कर्मी शामिल हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *