पूर्व के विवाद में अपराधियों ने मारी एक युवक को गोली

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के रिविलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बिनटोलिया गांव में आपसी विवाद को लेकर बीच बचाव के क्रम में एक व्यक्ति को गोली लग गई. जख्मी व्यक्ति रिविलगंज थाना क्षेत्र के नवीगंज बिनटोलिया गांव निवासी सत्यनारायण चौधरी का पुत्र कृष्ण चौधरी बताया जाता है. गोली लगने के बाद आनन-फानन में उसे छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. इस संदर्भ में जख्मी ने बताया कि पड़ोस के अमित चौधरी से दियारा से परवल लेकर आ रहे चचेरे भाई से उसका विवाद हो रहा था.

उसी क्रम में वह बीच-बचाव कर ही रह था कि उसने गोली चला दी. जिसके बाद वहां हो-हंगामा मच गया. वही गोली मारने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गया. सूचना पर पहुंचे परिजन ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज जारी है. वहीं अस्पताल में इलाज के क्रम में चिकित्सक ने एक्स-रे रिपोर्ट के आधार पर बताया की गोली बाएं हाथ को चीरती हुई निकल गई है.

वहीं परिजनों ने रिविलगंज थाने में अमित चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है. इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष सुभाष पासवान ने बताया कि गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई है. अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *